| ||||||||||||||||||
|
हिन्दी जानने वालों के लिये इन्टरनेट साक्षरता के सात पाठ.
पाठ-1 कम्प्यूटर, की बोर्ड और माउस का उपयोग करना समझाओ. कंप्यूटर खोलना और बंद करना सिखाओ. इंटरनेट खोलना सिखाओ. इंटरनेट पर हाइ-ट्रान्स पृष्ठ खोलो. अ, इ, उ, ए, ओ टाइप करना सिखाओ.
पाठ-2 हाइ-ट्रान्स पर व्यन्जनों का रूपान्तरण करना सिखाओ दीर्घ स्वराक्षरों और मात्राओं को समझाओ . नम्बरों को लिखना सिखाओ. @ . , : आदि चिन्हों की पहचान कराओ. अपना नाम अँग्रेज़ी में लिखना सिखाओ.
पाठ-3 याहू का ईमेल पन्ना हिन्दी में खोलना सिखाओ. याहू पर अकाउन्ट खोलना सिखाओ. ईमेल आ-डी और पास्वर्ड के बारे में बताओ. ईमेल भेजने के लिये पता और विषय लिखना ईमेल लिखना और हाइ-ट्रान्स से कापी करना सिखाओ.
पाठ-4 ईमेल पन्ना खोलना और ईमेल भेजना सिखाओ. कई लोगों को ईमेल भेजना सिखाओ. ईमेल का उत्तर देना सिखाओ. ईमेल का बचाना सिखाओ. ईमेल का रद्द करना सिखाओ.
पाठ-5 इंटरनेट पर वेबसाइट खोलना सिखाओ. इंटरनेट पर हिन्दी विकिपीडिया के बारे में बताओ. इंटरनेट पर हिन्दी कविता-कोष के बारे में बताओ. इंटरनेट पर हिन्दी समाचार वाली वेबसाइटों के बारे में बताओ. इंटरनेट पर अन्य रिसोर्स के बारे में बताओ.
पाठ-6 इंटरनेट पर हिन्दी ग्रुप के बारे में बताओ. इंटरनेट पर हिन्दी अनुवाद के बारे में बताओ. हिन्दी की मनोरंजन वाली वेबसाइटों के बारे में बताओ. इंटरनेट पर हिन्दी खोज के बारे में बताओ. अच्छी लगने वाली वेबसाइटों को बचा कर रखना.
पाठ-7 इंटरनेट, ईमेल, वेबसाइट के बारे में प्रश्नों के उत्तर देना.
Some texts in Unicode Hindi may be seen at the following links:
|
|