| ||||||||||||||||||
14 चरणों में श्री यंत्र को बनाना
14 चरण.चरण-1: आंतरिक वृत और नीचे की ओर शीर्ष वाला त्रिभुज-1 बनाना. चरण-2: ऊपर की ओर शीर्ष वाला त्रिभुज-2 बनाना. चरण-3: नीचे की ओर शीर्ष वाला त्रिभुज-3 बनाना. चरण-4: ऊपर की ओर शीर्ष वाला त्रिभुज-4 बनाना. चरण-5: ऊपर की ओर शीर्ष वाला त्रिभुज-5 बनाना. चरण-6: ऊपर की ओर शीर्ष वाला त्रिभुज-6 बनाना. चरण-7: नीचे की ओर शीर्ष वाला त्रिभुज-7 बनाना. चरण-8: नीचे की ओर शीर्ष वाला त्रिभुज-8 बनाना. चरण-9: नीचे की ओर शीर्ष वाला त्रिभुज-9 बनाना. चरण-10: बिंदु बनाना. चरण-11: भीतरी भाग में रंग भरना; 8 पंखुड़ियाँ बनाना और उन में रंग भरना. चरण-12: 16 पंखुड़ियाँ बनाना और उन में रंग भरना. चरण-13: तीन वृत बनाना और उन में रंग भरना. चरण-14: भूपुर बनाना और उसमें रंग भरना.
चरण-1: आंतरिक वृत और नीचे की ओर शीर्ष वाला त्रिभुज-1 बनाना. लगभग 10 सेंटीमीटर व्यास का एक वृत्त बनाओ. वृत्त से स्पर्श करता 12 कोनों का एक अस्थायी बहुभुज बनाओ. बहुभुज के कोनों पर एक घड़ी की तरह अंक के रूप में 1 से 12 तक लिखो. अस्थायी रेखाएं 12-9, 12-3, 6-10 और 6-2 बनाओ. रेखाओं की क्रॉसिंग को चिन्ह *1 और *2 के रूप में लिखो. चिन्ह *1 और *2 से गुज़रती रेखा 1b-1c बनाओ. 1a (वृत्त पर 6) को 1b और 1c से जोड़ो.
चरण-2: ऊपर की ओर शीर्ष वाला त्रिभुज-2 बनाना. अस्थायी रेखाएं 12-8, 12-4, 6-9 और 6-3 बनाओ. रेखाओं की क्रॉसिंग को चिन्ह *3 और *4 के रूप में लिखो. चिन्ह *3 और *4 से गुज़रती रेखा 2b-2c बनाओ. 2a (वृत्त पर 12) को 2b और 2c से जोड़ो.
चरण-3: नीचे की ओर शीर्ष वाला त्रिभुज-3 बनाना. चरण-1 और चरण-2 में बनाई अस्थायी रेखाएं 12-9, 12-3, 6-10, 6-2, 12-8, 12-4, 6-9, 6-3 और चिन्ह *1, *2, *3, *4 को मिटाओ. अस्थायी बहुभुज और अस्थायी अंक 1 से 12 को मिटाओ. एक अस्थायी वर्ग बनाओ जिसके कोने वृत्त को S1, S2, S3, S4 पर छूएं. रेखा S1-S2 को रेखा 1b-1c के समानांतर होना चाहिए. 1a से 2a तक अस्थायी खड़ी रेखा बनाओ. 1a-2a और S4-S3 की क्रॉसिंग को 3a चिन्ह बनाओ. 1b-1c से त्रिभुज-2 की पक्ष रेखाओं पर दो क्रॉसिंग को चिन्ह *1 और *2 के रूप में लिखो. 3a से रेखा बनाओ जो चिन्ह *1 से गुज़रे और वर्ग की पक्ष रेखा को 3b पर छुए. 3a से रेखा बनाओ जो चिन्ह *2 से गुज़रे और वर्ग की पक्ष रेखा को 3c पर छुए. 3b को 3c से जोड़ो.
चरण-4: ऊपर की ओर शीर्ष वाला त्रिभुज-4 बनाना. 2b-2c से त्रिभुज-1 की पक्ष रेखाओं पर दो क्रॉसिंग को *3 और *4 के रूप में लिखो. 1a-2a और S1-S2 की क्रॉसिंग को 4a चिन्ह बनाओ. 4a से रेखा बनाओ जो चिन्ह *3 से गुज़रे और वर्ग की पक्ष रेखा को 4b पर छुए. 4a से रेखा बनाओ जो चिन्ह *4 से गुज़रे और वर्ग की पक्ष रेखा को 4c पर छुए. 4b को 4c से जोड़ो.
चरण-5: ऊपर की ओर शीर्ष वाला त्रिभुज-5 बनाना. 2b-2c से त्रिभुज-3 की पक्ष रेखाओं पर दो क्रॉसिंग को *5 और *6 के रूप में लिखो. 4b-4c से त्रिभुज-1 की पक्ष रेखाओं पर दो क्रॉसिंग को *7 और *8 के रूप में लिखो. 1b-1c और 1a-2a की क्रॉसिंग को 5a चिन्ह बनाओ. 5a से रेखा बनाओ जो चिन्ह *5 और *7 से गुज़रे और वर्ग की आधार रेखा को 5b पर छुए. 5a से रेखा बनाओ जो चिन्ह *6 और *8 से गुज़रे और वर्ग की आधार रेखा को 5c पर छुए. 5b को 5c से जोड़ो.
चरण-6: ऊपर की ओर शीर्ष वाला त्रिभुज-6 बनाना. *1 को *4 से और *2 को *3 से मिला कर अस्थायी रेखाएं बनाओ. इन अस्थायी रेखाओं से त्रिभुज-3 की पक्ष रेखाओं पर दो क्रॉसिंग को 6b और 6c के रूप में लिखो. 3b-3c और 1a-2a की क्रॉसिंग को 6a चिन्ह बनाओ. 6a को 6b और 6c से जोड़ो. 6b को 6c से जोड़ो.
चरण-7: नीचे की ओर शीर्ष वाला त्रिभुज-7 बनाना. *1 को *4 से और *2 को *3 से मिला कर बनी अस्थायी रेखाएं मिटाओ. पिछले चरणों में बनाए अस्थायी चिन्ह *1, *2, *3, *4, *5, *6, *7 और *8 को मिटाओ. 3b-3c से त्रिभुज-2 की पक्ष रेखाओं पर दो क्रॉसिंग को *1 और *2 के रूप में लिखो. 1b-1c से त्रिभुज-4 की पक्ष रेखाओं पर दो क्रॉसिंग को *3 और *4 के रूप में लिखो. 6b-6c और 1a-2a की क्रॉसिंग को 7a चिन्ह बनाओ. 7a से रेखा बनाओ जो चिन्ह *1 और *3 से गुज़रे और वर्ग की ऊपरी रेखा को 7b पर छुए. 7a से रेखा बनाओ जो चिन्ह *2 और *4 से गुज़रे और वर्ग की ऊपरी रेखा को 7c पर छुए. 7b को 7c से जोड़ो.
चरण-8: नीचे की ओर शीर्ष वाला त्रिभुज-8 बनाना. अस्थायी वर्ग और चिन्ह S1, S2, S3 और S4 को मिटाओ. चरण-7 में बनाए अस्थायी चिन्ह *1, *2, *3 और *4 मिटाओ. 7a-7b और 6a-6b की क्रॉसिंग को *1 चिन्ह बनाओ. 7a-7c और 6a-6c की क्रॉसिंग को *2 चिन्ह बनाओ. रेखा 8b-8c बनाओ जो चिन्ह *1 और *2 से गुज़रे और त्रिभुज-4 की पक्ष रेखाओं को छुए. 4b-4c और 1a-2a की क्रॉसिंग को 8a चिन्ह बनाओ. 8a से 8b और 8c तक रेखाएं बनाओ.
चरण-9: नीचे की ओर शीर्ष वाला त्रिभुज-9 बनाना. चरण-8 में बनाए अस्थायी चिन्ह *1 और *2 को मिटाओ. 5a-5b और 76a-7b की क्रॉसिंग को *1 चिन्ह बनाओ. 5a-5c और 7a-7c की क्रॉसिंग को *2 चिन्ह बनाओ. रेखा 9b-9c बनाओ जो चिन्ह *1 और *2 से गुज़रे और त्रिभुज-6 की पक्ष रेखाओं को छुए. 2b-2c और 1a-2a की क्रॉसिंग को 9a चिन्ह बनाओ. 9a से 9b और 9c तक रेखाएं बनाओ.
चरण-10: बिंदु बनाना. अंतरतम त्रिभुज के केंद्र में बिंदु बनाओ. सभी अस्थायी चिन्ह और अस्थायी रेखाओं को मिटाओ. यह श्री यंत्र के आंतरिक वृत में 9 त्रिकोण और बिंदु वाला रेखाओं से बना आकार है.
चरण-11: भीतरी भाग में रंग भरना; 8 पंखुड़ियाँ बनाना और उन में रंग भरना. आंतरिक वृत के 43 त्रिकोणों में नीला रंग भरो और अन्य क्षेत्रों में लाल रंग भरो जैसा यहाँ दर्शाया गया है. वृत के बाहर की ओर एक वृत बनाओ. दो वृतों के क्षेत्र के बीच 8 पंखुड़ियाँ बनाओ जैसा यहाँ दर्शाया गया है. पंखुड़ियों में नीला और हरा रंग भरो.
चरण-12: 16 पंखुड़ियाँ बनाना और उन में रंग भरना. बाहर की ओर एक वृत बनाओ. दो बाहरी वृतों के बीच 16 पंखुड़ियाँ बनाओ जैसा यहाँ दर्शाया गया है. पंखुड़ियों में नीला और लाल रंग भरो.
चरण-13: तीन वृत बनाना और उन में रंग भरना. बाहर की ओर 3 वृत बनाओ. बाहरी 3 वृतों में नीला और बैंगनी रंग भरो जैसा यहाँ दर्शाया गया है.
चरण-14: भूपुर बनाना और उसमें रंग भरना. सबसे बाहरी वृत के निकट एक वर्ग बनाओ. वर्ग के प्रत्येक पक्ष को 6 भागों में विभाजित करो. प्रत्येक पक्ष में 6 भागों पर आधारित भूपुर की 9 रेखाओं की आकृति बनाओ जैसा यहाँ दर्शाया गया है. भूपुर में पीला रंग भरो.
समाप्त
|
|